विषय: हापुड़ जनपद में बिजली की बदहाल व्यवस्था एवं अघोषित बिजली कटौती के संबंध में




Date: 20 May 2026     Place: HAPUR (Uttar Pradesh)
______________________________________________

To,       Shri Sanjeev Kumar Ji

          Chief Engineer (Level-2) 
          Bulandshahr Zone
          Email: ce.bsr@pvvnl.org
          Mobile: 9193302000 / 9811877801

विषय: हापुड़ जनपद में बिजली की बदहाल व्यवस्था एवं अघोषित बिजली कटौती के संबंध में

महोदय,

1.   वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है तथा हापुड़ शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई प्रतीत हो रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों एवं रात-रात भर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2.   इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बीमार व्यक्ति सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नगरवासियों में लगातार असंतोष और परेशानी बढ़ती जा रही है।

3.   यह समस्या केवल इस वर्ष की नहीं है, बल्कि लगभग प्रत्येक वर्ष गर्मियों में इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जबकि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आने वाली गर्मी और बढ़ने वाली विद्युत मांग की जानकारी पहले से होती है, फिर भी समय रहते पर्याप्त सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जाते।

4.   अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हापुड़ जनपद में निर्बाध एवं संतुलित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें। साथ ही, यदि किसी क्षेत्र में बिजली कटौती एक घंटे से अधिक समय तक रहने की संभावना हो, तो संबंधित उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर SMS / WhatsApp / Automated Call के माध्यम से पूर्व सूचना भेजने की व्यवस्था भी की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

आशा है कि आम जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

सधन्यवाद।

प्रार्थी आवेदक / उपभोक्ता / आम नागरिक / आयकर दाता

रविंद्र अग्रवाल


RAVINDRA AGARWAL

गाँधी गंज, हापुड़ – 245 101 (उत्तर प्रदेश)


Mob. 95573-69243 / 99973 79288

 

 

 


Comments